Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

होशियारपुर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद के दौरान हंगामा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला पर माइक से हमला; देखें Video

होशियारपुर के बाड़ियां कलां गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के साथ भी धक्कामुक्की हुई और एक युवक द्वारा उन पर माइक से हमला करने की घटना सामने आई है। हमले में सांपला की नाक से खून निकलने और गर्दन पर खरोंच आने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को संभाला।

अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन
दरअसल, बाड़ियां कलां गांव में मंगलवार तड़के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक प्रतिमा के चेहरे और हाथ की एक उंगली को नुकसान पहुंचा है। घटना के विरोध में भाजपा और बसपा की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।

विजय सांपला के पहुंचते ही बढ़ा विवाद
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब भाजपा SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल और होशियारपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नीतिन गुप्ता नन्नू बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाड़ियां कलां गांव पहुंचे। मौके पर पहले से बसपा कार्यकर्ताओं का धरना चल रहा था। प्रदर्शन के दौरान विजय सांपला ने एक वक्ता से माइक लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें माइक नहीं दिया गया। इसके बाद भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें वायरलेस माइक दिया।

माइक छीनने के बाद सांपला पर हमला
बताया जा रहा है कि वायरलेस माइक से विजय सांपला ने बोलना शुरू किया तो एक युवक ने उनसे माइक छीन लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने माइक से सांपला पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। घटना के बाद युवक पास की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। हमले में विजय सांपला की नाक से खून निकलने और गर्दन पर खरोंच आने की जानकारी सामने आई है।

शीतल अंगुराल और नीतिन गुप्ता से भी झड़प
प्रदर्शन के दौरान पंजाब भाजपा SC मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल और होशियारपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नीतिन गुप्ता नन्नू के साथ भी बसपा कार्यकर्ताओं की झड़प होने की बात सामने आई है। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस बल ने तुरंत पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

CCTV और सोशल मीडिया वीडियो खंगाल रही पुलिस
अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़े सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को भी पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है। पुलिस की जांच के बाद ही प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट की घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219829

Share this Post