Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दुकानदार से बहस, चिप्स की चोरी और फिर बैंक में छिपना... जालंधर पुलिस ने ऐसे दबोचे 3 युवक

जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित किंग होटल की बैक साइड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 'Hell' एनर्जी ड्रिंक खरीदने आए कुछ युवकों का दुकानदार के साथ विवाद हो गया। ओवरचार्जिंग और पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुई यह बहस देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। गुस्साए युवक दुकान से जबरन चिप्स के पैकेट उठाकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। पीड़िता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोबारा हमला करने पहुंचे तो पहुंची पुलिस
गुरबख्श राय यशपाल करियाना स्टोर के मालिक यशपाल ने बताया कि तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वे जबरन चिप्स के पैकेट उठाकर ले गए और जाते-जाते गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दे गए। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। बेखौफ आरोपी थोड़ी देर बाद अपने कुछ और साथियों को साथ लेकर दोबारा दुकान पर धावा बोलने पहुंच गए, लेकिन तभी पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए मौके पर आ पहुंची।

 HDFC बैंक के बाथरूम में छिपे थे बदमाश
पुलिस को सामने देखते ही आरोपियों के होश उड़ गए और वे तेजी से अपनी बाइक-स्कूटी छोड़कर भागने लगे। अपनी जान बचाने के लिए तीनों युवक बस स्टैंड के पास स्थित HDFC बैंक की इमारत के अंदर घुस गए और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए बैंक का शटर डाउन करवाया और बैंक के अंदर दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। मौके पर ही पुलिस ने थप्पड़ जड़ते हुए आरोपियों को पुलिस गाड़ी में लादा और थाने ले गई।

ASI मलकीत सिंह ने बयां की पूरी कहानी
मामले की जानकारी देते हुए ASI मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से दुकान में लूट और विवाद की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने एक्टिव रहकर उनका लगातार पीछा किया। बैंक परिसर से तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219030

Share this Post