Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर-पठानकोट बाइपास पर गौ रक्षकों ने पकड़ीं 2 पिकअप, एक ड्राइवर पुलिस हिरासत में

जालंधर-पठानकोट बाइपास के पास देर रात विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा दल की टीम ने गोवंश तस्करी के आरोप में दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा। टीम के मुताबिक, दोनों वाहनों में गोवंश को कथित तौर पर ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप के चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन गौ रक्षक टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया।

रात करीब ढाई बजे शुरू हुई कार्रवाई
गौरक्षक टीम के प्रतिनिधि इंदरजीत बिश्नू प्रसाद के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि दो पिकअप गाड़ियों में गोवंश को कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने रात करीब ढाई बजे जालंधर-पठानकोट बाइपास के पास वाहनों को रोककर जांच शुरू की।

बताया गया कि पहली पिकअप को रोककर जांच की जा रही थी, तभी दूसरी गाड़ी का चालक वाहन को तेज रफ्तार से वहां से भगाने लगा। टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पिकअप एक खंभे से टकरा गई, जिसके बाद टीम ने चालक को काबू कर लिया।

एक पिकअप से 3 बैल बरामद
गौरक्षक टीम का आरोप है कि दोनों पिकअप गाड़ियों में गोवंश को बेहद क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। टीम के मुताबिक, एक पिकअप से तीन बैल बरामद किए गए हैं, जबकि दूसरी गाड़ी की विस्तृत जांच की जा रही है। टीम ने यह भी दावा किया कि मौके पर पशुओं से संबंधित कोई बिल या अन्य सरकारी दस्तावेज पेश नहीं किए गए। हालांकि, गोवंश को कहां ले जाया जा रहा था और उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने दोनों पिकअप कब्जे में लीं
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और एक चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बरामद गोवंश और हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही दोनों वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218890

Share this Post