Mon, 14 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गढ़ा रोड फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के हक में मजबूती से खड़ी रहेगी आम आदमी पार्टी: डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुबाना

विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होने चाहिए नाकि दुकानदारों की रोज़ी-रोटी, कारोबार छीनने के लिए: मलकीत सुभाना

जालंधर आज तिथि 14 सितंबर (सोनू) ; आज जालंधर कैंट के गढ़ा रोड पर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर दुकानदारों द्वारा किए गए रोष प्रदर्शन में शामिल होकर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुबाना ने दुकानदारों की समस्याओं और चिंताओं को सुना तथा उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

मलकीत सिंह सुबाना ने कहा कि यह फ्लाईओवर केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किया गया है और इसके उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू की भी भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होने चाहिए, लेकिन यदि किसी विकास परियोजना के कारण स्थानीय दुकानदारों की रोज़ी-रोटी, कारोबार या आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े, तो इस मुद्दे पर चुप नहीं रहा जा सकता।

उन्होंने कहा, “हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर लोगों की रोज़ी-रोटी और उनके अधिकारों की अनदेखी भी स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार और संबंधित विभागों को दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका उचित समाधान करना चाहिए।”

डिप्टी मेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जालंधर कैंट के लोगों और दुकानदारों के हक में खड़ी रही है और आगे भी उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। किसी भी विकास परियोजना को लागू करने से पहले स्थानीय लोगों और प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं को समझना तथा उनके हितों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

मलकीत सिंह सुबाना ने कहा, “लोगों की आवाज़ ही हमारी आवाज़ है। जालंधर कैंट के लोगों और दुकानदारों के हकों के लिए हम हमेशा आगे रहेंगे और उनकी जायज़ मांगों को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218790

Share this Post