Fri, 11 Sep 2026
Post Details

चिल्लाते रहे बैंक कर्मी और बैग लेकर भाग निकला लुटेरा, गश्त कर रही पुलिस ने ऐसे किया 30 मिनट में सरेंडर!

महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे युवक ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में अचानक लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया और पैसों से भरा बैग छीनकर रफूचक्कर हो गया। अचानक हुए इस हमले से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी दर्द से चिल्लाने लगे। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नागपुर में एसबीआई बैंक से 4 लाख रुपये लूटे, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर के सक्करदरा इलाके में एसबीआई बैंक की ब्रांच में एक शख्स ने कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर कैश काउंटर से 4 लाख रुपये लूट लिए. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी… pic.twitter.com/pmw7wnxADx

— zingabad (@zingabad) September 11, 2026

 

एटीएम से कैश ला रहे कर्मचारियों को बनाया निशाना
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। एसबीआई बैंक के कर्मचारी पास के एटीएम से कैश एकत्रित करके शाखा में वापस लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने अचानक कर्मचारियों की आंखों पर लाल मिर्च का पाउडर फेंकना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के संभलने से पहले ही आरोपी 4.53 लाख रुपये से भरा कैश का बैग छीनकर मौके से फरार हो गया।

शोर सुनते ही दौड़ी पुलिस, 30 मिनट के भीतर आरोपी गिरफ्तार
वारदात के तुरंत बाद बैंक कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए लुटेरे का पीछा करना शुरू किया। गश्त पर तैनात बीट मार्शल और डीबी (DB) टीम के पुलिसकर्मियों की नजर भी भागते हुए आरोपी पर पड़ी और उन्होंने बिना देरी किए उसका पीछा किया। मुस्तैद पुलिस टीम ने महज 1 किलोमीटर की दूरी पर घेराबंदी करके घटना के 30 मिनट के भीतर ही आरोपी को नकदी से भरे बैग समेत गिरफ्तार कर लिया।

B.Sc ग्रेजुएट निकला आरोपी, बेरोजगारी में उठाया कदम
पुलिस हिरासत में आए आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर के रूप में हुई है, जो नागपुर ग्रामीण के भिवापुर तहसील स्थित तातोली गांव का निवासी है। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि सूरज बी.एससी. (B.Sc.) ग्रेजुएट है और लंबे समय से बेरोजगार चल रहा था। पुलिस का मानना है कि नौकरी न मिलने और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 217912

Share this Post