Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर कल रहेगा बंद! ये सेवाएं रहेंगी चालू

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। घटना के विरोध में दलित समुदाय और विभिन्न जत्थेबंदियों में भारी रोष है। पंजाब के अलग-अलग जिलों में बंद का ऐलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर में भी कल शहर बंद रखने की घोषणा की गई है।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि की अगुवाई में जालंधर में कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर बंद रखने का ऐलान किया गया है। हालांकि, इस दौरान स्कूल-कॉलेज और मेडिकल स्टोर खुले रहने की बात कही गई है।

प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना पर जताया रोष

राजीव गोरा ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की घटना पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। उनके मुताबिक, लुधियाना में इसी स्थान पर पहले भी प्रतिमा के शीशे तोड़े गए थे। उस समय समुदाय की ओर से प्रतिमा के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस से पहले बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ हुई घटना ने समुदाय के लोगों में आक्रोश पैदा किया है। इसी के विरोध में जालंधर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को बार-बार निशाना बनाए जाने से समुदाय में काफी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सियासी दल राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256498

Share this Post