Fri, 04 Sep 2026
Post Details

जालंधर में भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक से 10 लाख की लूट, पंचर लगवाते समय कार से नकदी भरा बैग लेकर फरार

जालंधर शहर में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अड्डा होशियारपुर स्थित मशहूर भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक शरणपाल सिंह से करीब 10 लाख रुपये की नकदी लूटे जाने की सूचना है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पंचर लगवाने के दौरान वारदात

जानकारी के मुताबिक, शरणपाल सिंह दुकान से अपने घर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह PNB रेड लाइट के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की हवा निकल गई। इसके बाद वह गाड़ी का पंचर लगवाने के लिए केसर पेट्रोल पंप के पास रुके।

इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर उनकी कार की अगली सीट पर रखा नकदी से भरा बैग उठा लिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 10 लाख रुपये की नकदी थी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 215303

Share this Post