Tue, 10 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सांसद सुशील रिंकू ने पीएपी चौक आरओबी का मुद्दा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया

सांसद सुशील रिंकू ने पीएपी चौक आरओबी का मुद्दा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया

कहा प्रोजेक्ट में देरी की वजह से हजारों लोगों को रोजाना हो रही परेशानी

जल्द टेंडरिंग करवाकर नए आरओबी का निर्माण शुरू करने की मांग रखी
 
जालंधर, 21 सितंबर-

जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने शहर के लोगों की बड़ी समस्या के समाधान के लिए वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें स्थानीय पीएपी चौक पर नए आरओबी के निर्माण में देरी का मसला उठाया। सांसद ने कहा कि पिछले दो साल से यह प्रोजेक्ट लटका हुआ है, जिसमें देरी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। एक तरफ जहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है, वहीं दुर्घटनाओं के कारण लोगों की जानका भी खतरा बना रहता है।

रिंकू ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि साल 2020 को रेलवे को इस प्रोजेक्ट की जीएडी भेजी गई थी लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी रेलवे की तरफ से प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा इस नए आरओबी के बनने से शहर से अमृतसर की तरफ जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें फिलहाल काफी परेशानी पेश आ रही है। इसकी वजह यह है कि अमृतसर की तरफ जाने के लिए मौजूदा फ्लाईओवर पर चढ़ने का कोई प्रावधान ही नहीं है और लोगों को रामामंडी चौक से घूम कर वापस आना पड़ता है ताकि अमृतसर रोड की तरफ जा सके। उन्होंने नितिन गडकरी को बताया कि इस आरओबी के रास्ते में 132केवी ट्रांसमिशन लाइन भी आ रही है, जिसे शिफ्ट करने का प्रोजेक्ट भी आरओबी के साथ ही शुरू किया जाए, जिस पर लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
 
सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मांग रखी है कि इस प्रोजेक्ट की नई डीपीआर बनाकर रेलवे से मंजूरी लेने के उपरांत जल्द नए सिरे से टेंडर लगाए जाएं ताकि ये आरओबी जल्द से जल्द शुरू हो सके। उन्होंने इस कार्य में जनहित व लोगों की जानमाल की सुरक्षा मद्देनजर इसे त्वरित शुरू करवाने की अपील की है। सांसद रिंकू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस  प्रोजेक्ट को जल्द अमल में लाने का आश्वासन दिया है, साथ ही कहा है कि वह एनएचएआई के अधिकारियों को इससे संबंधित सारी प्रक्रिया तेजी से मुकम्मल करने के लिए कहेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 276453

Share this Post