Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर BJP की बड़ी कार्रवाई! इस नेता को पार्टी से निकाला

जालंधर की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर यूनिट के नेता अरविंद मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों को लेकर की गई है।

लगातार गतिविधियों से पार्टी की छवि खराब होने का आरोप
BJP जालंधर अर्बन के प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेटरी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अरविंद मिश्रा की लगातार ऐसी गतिविधियां सामने आ रही थीं, जिनसे भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब हो रही थी। पार्टी ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए अरविंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है।

पार्टी ने गतिविधियों से खुद को किया अलग
जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब भारतीय जनता पार्टी का अरविंद मिश्रा की किसी भी गतिविधि से कोई संबंध नहीं रहेगा। पार्टी की ओर से उनके खिलाफ की गई इस कार्रवाई को जालंधर भाजपा में अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256468

Share this Post