Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राम रहीम को फिर मिली जेल से छुट्टी, 21 दिन की फरलो पर बाहर आया डेरा प्रमुख; जानें कब-कब मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसकी 21 दिन की फरलो मंजूर की गई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। जेल से निकलने के बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा पहुंचा, जहां वह करीब 8 बजे पहुंचा।

काफिले में कई गाड़ियां और पुलिस एस्कॉर्ट शामिल
राम रहीम के जेल से बाहर आने के दौरान उसके काफिले में दो लैंड क्रूजर, दो फॉर्च्यूनर और दो इनोवा गाड़ियां शामिल थीं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए दो पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी काफिले के साथ रहे। जेल से निकलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफिला सिरसा के लिए रवाना हुआ।

9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर आया
गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में साध्वियों से यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। अब 21 दिन की फरलो मिलने के बाद वह एक बार फिर जेल से बाहर आया है। पिछले करीब 9 सालों में यह 17वीं बार है, जब राम रहीम पैरोल या फरलो के जरिए जेल से बाहर आया है।

इस साल 3 बार मिल चुकी है फरलो
इस साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 26 मई को उसे 30 दिन की पैरोल दी गई थी। 30 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद वह 25 जून को वापस सुनारिया जेल पहुंचा था। अब एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिलने के बाद राम रहीम सिरसा स्थित डेरे में रहेगा। उसकी फरलो को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256546

Share this Post