Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, Cash on Delivery पर देने होंगे ज्यादा रुपए
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अमृतसर और जालंधर सिटी से चलकर विभिन्न शहरों तक जाने वाली 14 ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे ने बड़ा अपडेट जारी किया है। इन ट्रेनों का लुधियाना रेलवे स्टेशन के बजाय ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है। रेलवे ने कई ट्रेनों के ढंडारी कलां स्टेशन पर रुकने की अवधि को आगे बढ़ा दिया है।
कई ट्रेनों का ठहराव दिसंबर तक बढ़ाया
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर-हरिद्वार और 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव अब 30 सितंबर के बजाय 30-31 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसी तरह जालंधर सिटी से दरभंगा जाने वाली ट्रेन नंबर 22552 का ठहराव भी करीब तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है। पहले यह ट्रेन 27 सितंबर तक ढंडारी कलां स्टेशन पर रुकने वाली थी, जिसे अब 27 दिसंबर तक कर दिया गया है।
ट्रेन नंबर 14616 अमृतसर-लालकुआं का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 26 दिसंबर तक जारी रहेगा। वहीं 15212 अमृतसर-दरभंगा और 12204 अमृतसर-सहरसा ट्रेनों के ठहराव को 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।
शान-ए-पंजाब समेत इन ट्रेनों को भी राहत
अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस यानी ट्रेन नंबर 12498 और 14680 अमृतसर-दिल्ली का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव भी 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा 14650 अमृतसर-जयनगर ट्रेन का ठहराव 30 दिसंबर तक और 14674 अमृतसर-जयनगर का ठहराव 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।
ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव भी 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। वहीं 22424 अमृतसर-गोरखपुर ट्रेन 27 दिसंबर तक, 14604 अमृतसर-नरपतगंज 30 दिसंबर तक और 15532 अमृतसर-सहरसा ट्रेन 28 दिसंबर तक ढंडारी कलां स्टेशन पर रुकेगी।
रेलवे के इस फैसले से अमृतसर और जालंधर से सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय अपने ट्रेन के ठहराव स्टेशन और निर्धारित अवधि की जानकारी जरूर जांचनी होगी।
Comments
No comments yet.