Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*हमारे शास्त्रों में गाय को मां का दर्जा दिया गया:के.डी भंडारी*

*हमारे शास्त्रों में गाय को मां का दर्जा दिया गया:के.डी भंडारी*

*भाजपा एस सी मार्च ने मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा कार्य करते हुए गुड,पट्ठे और पेड़े गऊ शाला में डालें।*


जालंधर (    ) 17 सितंबर भाजपा एस सी मार्च की ओर से भारत माता के महान सपूत भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा कार्य करके भाजपा एस सी मार्च के कार्यकर्ताओं ने टांडा रोड गऊ शाला मैं जाकर पट्ठे गुड पेड़े डालकर गऊ माता का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पूर्व सी पी एस व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के डी भंडारी ने कहा की हमारे पुराणों में भी गाय की महिमा का वर्णन किया गया।पुराण में उल्लेख है कि माता कामधेनु सागर मंथन से प्रकट हुई थी। कामधेनु को सुरभि की संज्ञा दी गई।कामधेनु को ब्रह्मा देव अपने लोक ले गए थे।और फिर लोक कल्याण के लिए ऋषि-मुनियों को सौंप दिया था।
इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने कहा कि गऊ माता की सेवा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और कहा की हर युवा को मोदी जी के जन्मदिन के सेवा सप्ताह पर संकल्प लेना चाहिए की गऊ माता की सेवा करने से भारत की धर्म संस्कृति और सभ्यता बच सकती है और शर्मा ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है जी और गाय को पूजनीय माना जाता है।इसलिए तो भारतीय घरों में घर की पहली रोटी गऊ माता को अर्पित की जाती है और कहा कि गाय की उत्पत्ति समुंद्र मंथन के दौरान हुई थी और स्वर्गो में बी स्थान मिला था।
इस अवसर पर भाजपा एस.सी मोर्चा के जालंधर जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल ने मोदी जी के जन्मदिन की सभी को बधाई हुऐ कहा की हमें मोदी जी के जन्मदिन पर सभी भारतवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि हम भी अपना अपना जन्मदिन गौ माता की सेवा कार्य करके मनाए और उन्होंने गौ माता से प्रार्थना की है कि मोदी जी के ऊपर ऐसे ही आशीर्वाद बनाए रखें ऐसे ही मोदी जी देश और राष्ट्रहित में कार्य करते रहें।

इस अवसर पर रोशन लाल,जय किशन सोनी,जतिंदर कुमार,राजिंदर शर्मा,सुभाष मल्होत्रा,अरविंदर कुमार,नवीन शर्मा,सरवन शर्मा, रमेश कुमार,अरविंद कुमार,नवप्रीत बादल व अन्य।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221420

Share this Post