Mon, 03 Aug 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मेयर विनीत धीर की यात्रा में हंगामा, श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में भिड़े AAP कार्यकर्ता

जालंधर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार को उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद जालंधर के मेयर विनीत धीर और नितिन कोहली द्वारा आयोजित की जा रही 'शुकराना यात्रा' के शुरू होने से ठीक पहले हुआ। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भारी हंगामा मच गया और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प में शामिल एक गुट पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल के समर्थकों का बताया जा रहा है।

नॉर्थ हलके का इंचार्ज बनने की खुशी में निकाली गई यात्रा

गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी आलाकमान ने जालंधर के मेयर विनीत धीर को नॉर्थ हलके का नया इंचार्ज नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व और भगवान का आभार व्यक्त करने के लिए रविवार को इस भव्य शुक्राना यात्रा का आयोजन किया गया था। हंगामे के शांत होने के बाद यह धार्मिक यात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से विधिवत रूप से शुरू की गई। इसके बाद भारी भीड़ के साथ यह यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड के रास्तों से होती हुई प्रसिद्ध श्री सोढ़ल मंदिर में जाकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

मेयर विनीत धीर की इस शुकराना यात्रा में आम आदमी पार्टी का भारी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और आप के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षद, पार्टी की लीडरशिप टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता इस यात्रा का हिस्सा बने। हालांकि, यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले हुए इस गुटबाजी और हंगामे ने शहर की राजनीतिक सरगर्मियों को जरूर तेज कर दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191220