Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा जालंधर शहरी ने शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह की 86वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह जी का बलिदान राष्ट्रभक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की अमर प्रेरणा : अशोक सरीन हिक्की

शहीद ऊधम सिंह का नाम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित:मनोरंजन कालिया

जालंधर, 31 जुलाई (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह जी की 86वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय शहीद ऊधम सिंह नगर पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए तथा उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेकर भारत के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा की तथा पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारतीय कभी भी अत्याचार को स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रेम प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को महान शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, कर्मजीत कौर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, रमन पब्बी, सुभाष सूद, दीपक तेलू, जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्विनी अटवाल, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, योगेश मल्होत्रा, दिनेश मल्होत्रा, सुमन राणा, शालू कुमारी, अमित सिंह संधा,मनजीत सरोया,अजमेर सिंह बादल, पंकज जुल्का, प्रमोद कश्यप, अनुज शारदा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आर.के., क्षितिज ढल, राजेश जैन, ऋषि बहल, मनीष बल, सुनील चोपड़ा, गोल्डी भाटिया, प्रदीप खुल्लर, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, यजीत हुरिया, वरुण नागपाल, जरनैल सिंह डिंपला, सोनू सहोता, बावा, नरेश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post