Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जरूरी खबर! जालंधर के कई इलाकों में 2.5 घंटे बिजली रहेगी बंद

जालंधर के लोगों के लिए बिजली सप्लाई को लेकर अहम सूचना जारी की गई है। बिजली विभाग की ओर से रखरखाव और जरूरी तकनीकी कार्य के चलते शुक्रवार, 1 अगस्त को शहर के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित शटडाउन रहेगा। ऐसे में लोगों से जरूरी काम पहले ही निपटाने की अपील की गई है।

दकोहा फीडर से जुड़े इलाकों में रहेगा असर
11 केवी डकोहा फीडर पर रखरखाव कार्य के कारण कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स में बिजली सप्लाई निर्धारित समय तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

इसी समय 11 केवी सेंट्रल मिल फीडर पर भी शटडाउन रहेगा। इसके चलते बशीरपुरा, ठाकुर सिंह कॉलोनी, संतोषी नगर और काजी मंडी क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इन इलाकों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें।

बिजली विभाग की लोगों से अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post