Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

स्कूटी गिराकर मां-बेटे को नोचा! जालंधर में आवारा कुत्तों के हमले से दहशत

जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में जीटीबी नगर निवासी अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे जसकीरत को इनोसेंट हार्ट स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान न्यू कमल विहार इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने की कोशिश में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मासूम के सिर पर आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां-बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मासूम जसकीरत के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उसकी मां को भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी ने बताया कि न्यू कमल विहार कॉलोनी में 30 से अधिक आवारा कुत्ते घूमते हैं, जो आए दिन राहगीरों और बच्चों पर हमला करते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

हर दिन बढ़ रहे डॉग बाइट के मामले
सिविल अस्पताल की एंटी रेबीज वैक्सीन ओपीडी में प्रतिदिन करीब 140 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 25 से 30 नए डॉग बाइट के मामले शामिल होते हैं। इसके अलावा शहर के आम आदमी क्लीनिकों में भी रोजाना एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है, जो बढ़ती समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने बताया कि डॉग पाउंड में नए केनल के निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस संबंध में ठेकेदार को पहले दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन काम में सुधार नहीं हुआ। अब नगर निगम ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218614

Share this Post