Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिस कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया में रचा था इतिहास, अब अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है और उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही वक्त है। रहाणे के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट के एक सफल अध्याय का अंत हो गया।

ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी कर दिलाई थी ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत
अजिंक्य रहाणे के करियर का सबसे यादगार पल साल 2020-21 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रहा। एडिलेड टेस्ट में भारत की हार और विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़ते हुए टीम की शानदार वापसी कराई और अपनी कप्तानी में भारत को 1-0 से पिछड़ने के बावजूद 2-1 से टेस्ट सीरीज जिताई। यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाती है।

शानदार रहा इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल रहे। इसके अलावा 90 वनडे मुकाबलों में 2962 रन और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 375 रन बनाए। खास तौर पर विदेशी दौरों पर उनकी बल्लेबाजी ने कई बार टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला और उन्हें भारत के भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल किया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post