Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, X से मांगी यूजर्स की पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को X को पत्र भेजकर संबंधित पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाने का अनुरोध किया है।

अकाउंट होल्डर्स की पहचान से जुड़ी जानकारी भी मांगी
दिल्ली पुलिस ने प्लेटफॉर्म से उन अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है, जिन्होंने संबंधित पोस्ट और वीडियो साझा किए थे। पुलिस ने नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ-साथ अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट का समय और तारीख जैसी तकनीकी जानकारी भी मांगी है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश
जांच एजेंसियों ने X से यह भी कहा है कि संबंधित पोस्ट, वीडियो और उनसे जुड़े सभी डिजिटल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाए, ताकि भविष्य में जांच के दौरान उनका इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा, जांच में सहयोग के लिए अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

एक दिन पहले Meta को भी जारी हुआ था नोटिस
इससे पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े एक वीडियो को लेकर Meta को नोटिस जारी किया था और फेसबुक पर उसकी पहुंच सीमित करने को कहा था। हालांकि बाद में Meta ने उस वीडियो को दोबारा प्लेटफॉर्म पर बहाल कर दिया। अब X से मांगी गई जानकारी के बाद इस पूरे मामले की जांच और तेज होने की संभावना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218758

Share this Post