Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में रिहायशी इलाके में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार! पुलिस-आबकारी विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने न्यू रसीला नगर स्थित एक मकान पर संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घर से अलग-अलग ब्रांड की भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी शराब
तलाशी के दौरान घर के विभिन्न कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी गई 126 शराब की बोतलें और करीब 10 से 12 पेटियां बरामद की गईं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब को अवैध तरीके से स्टोर किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। मामले की हर पहलू से जांच जारी है ताकि अवैध शराब के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

रिहायशी इलाके में अवैध कारोबार से लोग थे परेशान
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार होने से माहौल प्रभावित हो रहा था। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post