Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

AAP ने 2027 के चुनाव को लेकर मास्टरस्ट्रोक, जालंधर में विनीत धीर को सौंपी यह जिम्मेदारी

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने राज्य में नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला चुनावी तैयारियों को गति देने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

आम आदमी पार्टी पंजाब ने वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सेखवां को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

जालंधर समेत तीन हलकों में नए इंचार्ज नियुक्त
पार्टी ने जालंधर नॉर्थ से नगर निगम के मेयर विनीत धीर को हलका इंचार्ज बनाया है। वहीं, जोबन रंधावा को फतेहगढ़ चूड़ियां और जस्सा पट्टी को पट्टी विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है।

चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
AAP का मानना है कि नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post