Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

कनाडा-अमेरिका जाने वालों के लिए रास्ता आसान हो गया है! अमृतसर एयरपोर्ट ने एक बड़ी सुविधा दी है।

अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। एयर इंडिया ने अपनी नई Easy Connect Hub-and-Spoke फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा का वर्चुअल उद्घाटन मंगलवार सुबह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने किया।

कनाडा, अमेरिका, UK समेत 27 गंतव्यों तक बेहतर कनेक्टिविटी
भारत सरकार के नए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मॉडल के तहत शुरू की गई इस सेवा से पंजाब के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। अब अमृतसर से यात्रा करने वाले लोग अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम (UK), यूरोप, ऑस्ट्रेलिया सहित 27 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक अधिक आसान और सुविधाजनक कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे।

दिल्ली में दोबारा चेक-इन और इमिग्रेशन से मिलेगी राहत
अब तक विदेश यात्रा के लिए अमृतसर से दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को दोबारा चेक-इन और इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। नई Easy Connect सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली में इन प्रक्रियाओं से दोबारा नहीं गुजरना होगा, जिससे समय की बचत के साथ यात्रा भी अधिक सुविधाजनक होगी।

विदेश जाने वाले पंजाबियों के लिए बड़ी राहत
नई सेवा खासतौर पर उन पंजाबियों के लिए राहत लेकर आई है जो बड़ी संख्या में कनाडा, अमेरिका, UK, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप की यात्रा करते हैं। एयर इंडिया की यह पहल अमृतसर एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों के सफर को पहले से अधिक आसान और सुगम बनाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218650

Share this Post