Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब बंद: जालंधर में बाजार बंद, अमृतसर में AAP नेताओं के पोस्टर फाड़े, कई शहरों में सामान्य रहे हालात

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज द्वारा सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया गया। बंद का सबसे अधिक असर जालंधर में देखने को मिला, जहां शहर के कई प्रमुख बाजार बंद रहे और जनजीवन प्रभावित नजर आया। हालांकि नेशनल और स्टेट हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

निजी स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू
बंद के मद्देनजर जालंधर के एमजीएन, सेठ हुक्म चंद, इनोसेंट हार्ट और शिव ज्योति सहित कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फैसला लिया। वहीं बस स्टैंड से बसों की आवाजाही भी आंशिक रूप से प्रभावित रही।

अमृतसर में दोपहर बाद दिखा बंद का असर
अमृतसर में सुबह के समय हालात सामान्य रहे, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद बंद का असर दिखाई देने लगा। प्रदर्शनकारियों ने भंडारी पुल के पास आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं के पोस्टर फाड़ दिए और लोगों से बाजार बंद करने की अपील की। इसके बाद हालगेट बाजार भी बंद करा दिया गया।

कई शहरों में सामान्य रहा जनजीवन
लुधियाना में वाल्मीकि समाज ने धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन बाजार सामान्य रूप से खुले रहे। वहीं पटियाला और बठिंडा सहित कई अन्य शहरों में भी रोजमर्रा का कामकाज सामान्य रहा। बंद का प्रभाव इन क्षेत्रों में सीमित देखने को मिला।

वाल्मीकि समाज और विभिन्न संगठनों ने व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों से पंजाब बंद का समर्थन करने की अपील की थी। हालांकि, बंद शुरू होने तक किसी बड़े व्यापारी संगठन या ट्रांसपोर्ट संगठन की ओर से आधिकारिक समर्थन की घोषणा सामने नहीं आई थी। पुलिस और प्रशासन पूरे प्रदेश में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post