Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब बंद का ऐलान होते ही स्कूलों में छुट्टी, जानिए किन-किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति से 27 जुलाई को पंजाब बंद का आह्वान किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों से इस बंद का समर्थन करने और उनके संघर्ष में साथ देने की अपील की है।

जालंधर के कई स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
पंजाब बंद के मद्देनजर जालंधर के कई निजी स्कूलों ने एहतियात के तौर पर छुट्टी घोषित कर दी है। एमजीएन स्कूल, सेठ हुक्म चंद स्कूल, इनोसेंट हार्ट स्कूल और शिव ज्योति स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों ने अभिभावकों को स्कूल बंद रहने का संदेश भेजा। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासों का आयोजन किया।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक असर रहने की संभावना
बंद के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, अब तक किसी प्रमुख व्यापारिक या अन्य एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर बंद के समर्थन की घोषणा नहीं की है। प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

DSP सस्पेंड होने के बाद भी जारी है विरोध
गौरतलब है कि 22 जुलाई को बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगा था। घटना के बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई करते हुए बरनाला के डीएसपी को सस्पेंड कर दिया था। इसके बावजूद वाल्मीकि समाज का विरोध शांत नहीं हुआ है। समाज ने अपनी अन्य मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है और पंजाब बंद के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post