Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

मोहाली में पुलिस-तस्कर आमने-सामने, रेड के दौरान फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना शाम करीब 4 बजे सनेटा गांव के पास हुई, जहां CIA स्टाफ को 'चिट्टे' (हेरोइन) की बड़ी खेप की डिलीवरी होने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपितों ने तुरंत अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

फायरिंग और तलवार से किया हमला
कुछ ही देर में हमलावरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल परमजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल जगजीत सिंह पर तलवार से हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत मोहाली के फेस-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

इलाके में नाकाबंदी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और फरार आरोपितों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218758

Share this Post