Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी का रिएक्शन, बोली- यह हमारी जीत, आंदोलन जारी रहेगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे अपनी जीत बताया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कहा कि यह छात्रों और आंदोलन की जीत है। पार्टी पिछले 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इस आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी भूख हड़ताल की थी।

लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है- अभिजीत दीपके
पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री का इस्तीफा हो गया है, लेकिन उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी उनकी दो प्रमुख मांगें भी पूरी करनी होंगी। उनका कहना था कि जिन छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या की, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं।

दिल्ली पुलिस को दी चेतावनी
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि एक महीने तक लोग आंदोलन को लेकर सवाल उठाते रहे, लेकिन आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

क्या है NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला
3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इसके बाद सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की। इस पूरे विवाद के दौरान देशभर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन हुए और कई छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं को लेकर भी सवाल उठे।

एक महीने से छात्र कर रहे थे प्रदर्शन
पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही थी। इस आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक अनशन किया, जबकि संसद के भीतर भी विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा किया।

CBI मामले की जांच में जुटी
फिलहाल इस मामले की जांच CBI कर रही है। जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में छापेमारी और जांच की है। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि CBI जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259340

Share this Post