Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, Cash on Delivery पर देने होंगे ज्यादा रुपए
जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से कान की बाली झपट ली। वारदात के दौरान बाली इतनी जोर से खींची गई कि महिला का कान फट गया और खून बहने लगा। महिला दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके कान पर दो टांके लगाए गए।
परिचित के घर जाते समय हुई वारदात
घायल महिला की पहचान गढ़ा निवासी 56 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह सुबह अपने घर से अर्बन एस्टेट में रहने वाले एक परिचित के घर पैदल जा रही थीं। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचीं, पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और पीछे बैठे बदमाश ने चलते-चलते उनके कान की बाली झपट ली।
झपट्टा इतना तेज कि कान से बहने लगा खून
सीता देवी ने बताया कि बाली इतनी ताकत से खींची गई कि उनका संतुलन बिगड़ गया और कान से तुरंत खून बहने लगा। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके कान पर दो टांके लगाए।
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश
पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। थाना-7 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments
No comments yet.