पीएम आवास की ओर कांग्रेस का मार्च, चरणजीत चन्नी समेत कई नेता हिरासत में
यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज MV गोल्डन लियो पर रविवार को हुए मिसाइल हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
भारत सरकार ने रूस के राजदूत को किया तलब
घटना के बाद भारत सरकार ने रूस के राजदूत को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समाचार एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजनयिक स्तर पर कार्रवाई की है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि व्यापारिक जहाजों और बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन और यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में है। प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
यूक्रेन का दावा- तीन रूसी क्रूज मिसाइलों से किया गया हमला
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, MV गोल्डन लियो जहाज ओडेसा पोर्ट से मक्का लेकर रवाना हुआ था। बंदरगाह से निकलने के कुछ ही समय बाद उस पर तीन रूसी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। यूक्रेन की नौसेना का दावा है कि हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।





Comments
No comments yet.