Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

NDA बैठक में ट्रेड डील और पेपर लीक पर पीएम मोदी का आया बयान

NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाने की बात कही। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इस अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश के किसानों के हितों को कोई नुकसान नहीं होगा।

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिर शुरू
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर जंतर-मंतर पर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी संगठन पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। राजधानी में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

संसद परिसर में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को संसद परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका विरोध पेपर लीक मामले और CJP के विरोध मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की।

शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259339

Share this Post