Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, पार्टी नेता बोले- CM चेहरे के तौर पर उतारेंगे मैदान में

पंजाब की राजनीति को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह वर्ष 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी वारिस पंजाब दे के नेता और विधायक मनप्रीत अयाली ने दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह ने जेल में रहते हुए भी जनता का भारी समर्थन हासिल किया था, इसलिए विधानसभा चुनाव में भी लोगों का विश्वास उनके साथ रहेगा।

CM चेहरे के रूप में पेश करेगी पार्टी
मनप्रीत अयाली ने बताया कि अमृतपाल सिंह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी पहले ही अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुकी है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं अमृतपाल सिंह
वर्तमान में अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है, जिसके चलते उन्हें पंजाब से बाहर रखा गया है। सांसद बनने के बाद भी वह लोकसभा की नियमित कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके। उन्हें केवल शपथ ग्रहण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था।

पार्टी का दावा- जरूरत पड़ी तो जेल से ही लड़ेंगे चुनाव
वारिस पंजाब दे के नेताओं का कहना है कि यदि विधानसभा चुनाव तक अमृतपाल सिंह जेल से रिहा नहीं होते हैं, तब भी वह जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव भी हिरासत के दौरान लड़ा था और खडूर साहिब सीट से सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259141

Share this Post