Sat, 18 Jul 2026

जालंधर दौरे पर पीएम मोदी, ₹5,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर से देशभर की कई महत्वपूर्ण रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कुल ₹5,470 करोड़ की लागत वाली इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश में बेहतर कनेक्टिविटी, यात्रियों की सुविधाओं में सुधार और आर्थिक विकास को गति देना है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने अमृतसर (छेहर्ता) से वाराणसी के बीच चलने वाली संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों को सीधे रेल मार्ग से जोड़ेगी।

चंडीगढ़ और जींद के दौरे के बाद पहुंचे जालंधर

जालंधर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ और हरियाणा के जींद में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जींद में उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।


41

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 176816