Thu, 16 Jul 2026

17 जुलाई को जालंधर आएंगे पीएम मोदी, रेलवे परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात

पंजाब के जालंधर में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। प्रशासन और रेलवे विभाग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकसित किए गए 74 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

संत रविदास एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान नई संत रविदास एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन पंजाब के अमृतसर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जोड़ेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा।


21

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 175278