Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'सारा पंजाब चन्नी नाल', आशू की वायरल पोस्ट से कांग्रेस में नए समीकरणों की चर्चा

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पूर्व मंत्री भरत भूषण आशू की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। आशू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'सारा पंजाब चन्नी नाल'।

पोस्ट शेयर कर चन्नी को दिया समर्थन
पोस्ट में चरणजीत सिंह चन्नी की बड़ी तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई है। इसके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरें भी शामिल हैं। पोस्ट सामने आने के बाद इसे पंजाब कांग्रेस के भीतर बदलते राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पोस्ट से अंदरुनी कलह खुलकर आई सामने
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में भरत भूषण आशू का सार्वजनिक रूप से चन्नी के समर्थन में उतरना कई नए सवाल खड़े कर रहा है।

आशू की पोस्ट से राजा वड़िंग को झटका
आशू की इस पोस्ट के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लिए भी इसे एक राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले पर अब तक कांग्रेस नेतृत्व या संबंधित नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234988

Share this Post