Tue, 21 Jul 2026

बूथों की रेशनलाइजेशन पर उठे सवाल, कांग्रेस पार्षद बलराज ठाकुर ने चुनाव अधिकारियों को घेरा

कांग्रेस पार्षद बलराज ठाकुर ने चुनाव अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव अधिकारियों द्वारा जमीनी हकीकत देखे बिना और किसी से सलाह लिए बगैर ही मतदान बूथों की रेशनलाइजेशन की जा रही है, जिससे चुनाव के समय मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

24 जुलाई तक चलना है मतदान सुधार का काम

कांग्रेस पार्षद ने बताया कि पंजाब में 25 जून से 'SIR' का काम चल रहा है। इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा मतदाताओं को फॉर्म बांटे और भरवाए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया 24 जुलाई तक जारी रहेगी। इस पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे (BLA 2) बूथ लेवल अफसरों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसी के तहत वोटों के सुधार के साथ-साथ बूथों की रेशनलाइजेशन का काम भी चल रहा है, जिसमें नए बूथ और पोलिंग स्टेशन बनाए जाने हैं।

दफ्तरों में बैठकर हो रहा वोटों का फेरबदल

बलराज ठाकुर ने चुनाव अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि चल रही रेशनलाइजेशन प्रक्रिया में अधिकारी दफ्तरों में बैठकर ही मनमाने ढंग से एक बूथ से वोट निकालकर दूसरे बूथ में शिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करते समय वोटों की निरंतरता (compactness) का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बिना ग्राउंड रियलिटी जाने किए जा रहे इस बदलाव के कारण जब लोग वोट डालने जाएंगे, तो उन्हें अपने बूथ ढूंढने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

प्रक्रिया में राजनीतिक नुमाइंदों की अनदेखी क्यों?

पार्षद ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब रेशनलाइजेशन भी 'SIR' प्रक्रिया का ही अहम हिस्सा है, तो फिर इसमें राजनीतिक प्रतिनिधियों से सलाह क्यों नहीं ली जा रही? उन्होंने चुनाव अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि बूथों की तोड़-फोड़ और नए पोलिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए नुमाइंदों के साथ विचार-विमर्श जरूर किया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और मतदाताओं को कोई नुकसान न हो।


4602

Share News

Comments

Dhirt Lagah14 Jul 2026 08:38am

My dear brother mr.Balraj is the great man.he is honest man.he will be all work with honesty.we love to mr.Balraj.

Abuse  Reply


Latest News

Number of Visitors - 180914