Sun, 06 Sep 2026
Post Details

लखनऊ में प्लेन की करवानी पड़ी इमरजैंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा होने से टला

लखनऊ में शनिवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान Flydubai के विमान से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुबह 7:13 बजे विमान को सुरक्षित उतारा। फ्लाइट में सवार सभी 163 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

खराब मौसम के कारण करीब 40 मिनट लेट थी फ्लाइट
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट FD-443 को सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचना था। हालांकि खराब मौसम के कारण विमान करीब 40 मिनट की देरी से चल रहा था। एयरपोर्ट के पास पहुंचने के दौरान विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया।

पायलट ने ATC को दी सूचना, खाली कराया गया रनवे
पक्षी टकराने के बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को घटना की जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग के लिए क्लियर रनवे की मांग की। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी हरकत में आई और फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के लिए रनवे खाली कराया गया। इसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड कराया। किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है।

लैंडिंग के बाद विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग बे में खड़ा कर दिया गया। तकनीकी टीम विमान की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में विमान के पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही उसे अगली उड़ान के लिए रवाना किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216323

Share this Post