Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, CNG Kit लगी होने से मचा हड़कंप; देखें Video

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके के पास DPSG की एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बस से आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

#गाजियाबाद थाना नंदग्राम क्षेत्र सेवा नगर के पास ऑन रोड स्कूल बस में लगी आग
मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद आग को काबू किया जा रहा है@fireserviceup @ghaziabadfire @CFORahulPal @ghaziabadpolice @dm_ghaziabad pic.twitter.com/bwFL5Hjre3

— Journalist Sindbaj khan (@sindbajkhan786) July 11, 2026

 

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय स्कूल बस में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। आग भड़कते ही बस चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया और अपनी जान बचाई। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

सुबह 9:26 बजे फायर विभाग को मिली सूचना
फायर विभाग को स्कूल बस में आग लगने की सूचना सुबह करीब 9:26 बजे मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि बस पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। फायर फाइटर्स ने होज लाइन और होज रील की मदद से चारों तरफ से पानी डालकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

बस में लगी थी CNG Kit, तकनीकी खराबी की आशंका
फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्कूल बस में CNG किट लगी हुई थी। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फायर विभाग की टीम जांच कर रही है।

मेरठ रोड पर ट्रैफिक हुआ प्रभावित
स्कूल बस में आग लगने के कारण मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आग की तेज लपटें और आसमान में उठते धुएं को देखकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234962

Share this Post