Wed, 08 Jul 2026

राजा वड़िंग को मिला जिला प्रधानों का समर्थन, भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात

पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। पांच दिवसीय पंजाब दौरे पर पहुंचे बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "प्रधान बदलना गुड्डा-गुड्डियों का खेल नहीं है।" उनके इस बयान को मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

सभी नेताओं से की जा रही बातचीत
भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बातचीत हुई है, हालांकि वह इस समय पंजाब से बाहर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी चर्चा हुई है और वह पार्टी के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे, ताकि संगठन को लेकर सभी की राय ली जा सके।

राजा वड़िंग के समर्थन का किया जिक्र
पंजाब प्रभारी बघेल ने दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 23 जिला कांग्रेस अध्यक्षों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बैठक में जिला प्रधानों ने खुलकर अपना समर्थन व्यक्त किया है, जिससे संगठन की स्थिति स्पष्ट होती है।

प्रधानगी को लेकर नाराज है चन्नी गुट
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को मोरिंडा स्थित अपने आवास पर चन्नी ने 50 से अधिक समर्थक नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के फैसले पर असहमति जताई गई। बैठक में मौजूद नेताओं ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे स्वीकार करने से इनकार किया था।


100

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 171982