पीएम आवास की ओर कांग्रेस का मार्च, चरणजीत चन्नी समेत कई नेता हिरासत में
लुधियाना में बुधवार सुबह एक स्कूल में आग लगने से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल के जनरेटर रूम से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग की लपटें बाहर दिखाई देने लगीं। घटना के समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जनरेटर रूम से उठा धुआं, फिर भड़क गई आग
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे स्कूल के जनरेटर रूम से काला धुआं निकलता देखा गया। शिक्षकों ने तुरंत इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। देखते ही देखते आग ने जनरेटर रूम को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें बाहर तक दिखाई देने लगीं, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया
घटना के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे किसी बड़े नुकसान या जनहानि की नौबत नहीं आई।
शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण
शुरूआती जानकारी के अनुसार, जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।





Comments
No comments yet.