Tue, 21 Jul 2026

SIR ड्यूटी के दबाव का जिक्र कर सरकारी टीचर ने उठाया खौफनाक कदम, गुरदासपुर में मचा हड़कंप

पंजाब के गुरदासपुर के काहनूवान में एक सरकारी टीचर की नहर में कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। टीचर की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में तलाश अभियान चला रही है। मामले की जांच जारी है।

मरने से पहले साथी टीचर को आखिरी कॉल की
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह ने सबराओ ब्रांच की भट्टियां पुल के पास अपनी कार खड़ी की। इसके बाद उन्होंने अपने एक साथी टीचर को फोन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह SIR ड्यूटी के दबाव से परेशान हैं और अब सहन नहीं कर पा रहे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। बाद में परिजनों ने तलाश शुरू की तो घटना की जानकारी सामने आई।

किसान ने देखा था कार खड़ी कर जाते हुए
वहीं घटनास्थल के पास खेतों में काम कर रहे एक किसान ने पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति को नहर किनारे कार खड़ी करने के बाद वहां से जाते हुए देखा था। उस समय उसे अंदाजा नहीं था कि वह व्यक्ति इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

नहर में छलांग लगाने से पहले गुरप्रीत सिंह ने कुछ अन्य साथी टीचर्स से भी फोन पर बात की थी और अपनी मानसिक परेशानी साझा की थी। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


185

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181136