Mon, 07 Sep 2026
Post Details

बेअंत सिंह के हत्यारे हवारा को नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने पैरोल अर्जी ठुकराई

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी आतंकी जगजीत सिंह हवारा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने हवारा की पैरोल याचिका खारिज कर दी। याचिका में हवारा ने अपनी बीमार मां की देखभाल का हवाला देते हुए 15 दिन की पैरोल देने की मांग की थी। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

बीमार मां से मिलने के लिए मांगी थी पैरोल
हवारा की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि उसकी मां की तबीयत काफी खराब है और उनसे मिलने के लिए उसे 15 दिन की पैरोल दी जाए। इसी आधार पर अदालत से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई थी। हालांकि हाईकोर्ट ने इस मांग को स्वीकार नहीं कि

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216343

Share this Post