Mon, 06 Jul 2026

जालंधर में स्कूल जा रही 5वीं की छात्रा लापता, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

जालंधर में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली 12 साल की सोनी कुमार नाम की छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक वह अपने साथियों के साथ घर से स्कूल के लिए निकली थी। पर स्कूल नहीं पहुंची। जैसे ही इसकी जानकारी परिवार को चली तो वह बच्ची को ढूंढने के लिए जुट गए।

स्कूल ने कहा- बच्ची आई ही नहीं
चिंतित परिजन जब बच्ची का पता करने स्कूल पहुंचे तो स्कूल मैनेजमैंट ने कहा कि बच्ची तो स्कूल आई ही नहीं। सुबह अटेंडेंस के दौरान भी वह नहीं थी। स्कूल के जवाब सुनकर परिजनों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

सुबह स्कूल के लिए निकली थी सोनी
वहीं पीड़ित मां ने पूजा देवी ने बताया कि अली मोहल्ले से कुल 4 बच्चे एकसाथ स्कूल जाते हैं। इसमें से 3 बच्चे तो स्कूल पहुंच गए। पर उनकी बेटी सोनी स्कूल नहीं पहुंची और वह लापता हो गई। हमने स्कूल में भी जाकर इस बारे में पता किया, पर वहां भी नहीं थी। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में बताया।

सीसीटीवी में दिखी सोनी
मामले की जांच कर रहे ASI राजकुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनी के साथ 3 बच्चे तो स्कूल के अंदर चले गए। सोनी कुमारी गेट के अंदर दाखिल नहीं हुई। शुरुआती फुटेज में यह बात सामने आ रही है कि बच्ची स्कूल के गेट के बिल्कुल पास पहुंचकर अचानक पीछे की तरफ मुड़ गई।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
उन्होंने आगे बताया कि स्कूल के आसपास और रैणक बाजार के रास्तों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि यह सटीक पता लगाया जा सके कि गेट से पीछे मुड़ने के बाद बच्ची किस दिशा में और किसके साथ गई है। पुलिस जल्द ही बच्ची को तलाश लेगी।


120

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 171468