Mon, 14 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 वर्षीय युवक की रास्ते में मौत

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीन्द्र सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है। वह विवाहित था और उसकी पांच महीने की एक बेटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दुकान बंद कर घर लौट रहा था मनीन्द्र
जानकारी के अनुसार, मनीन्द्र सिंह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के नजदीक पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

हमलावरों ने मनीन्द्र पर 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से 3 से 4 गोलियां उसकी पीठ में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में मनीन्द्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मनीन्द्र की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। उसकी पत्नी और पांच महीने की मासूम बेटी के सामने अब जीवन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले में डीसीपी आलम विजय ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218779

Share this Post