Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, इस शोरूम पर फायरिंग कर हुए फरार; देखें Video

जालंधर के किशनपुरा चौक के पास स्थित BMS Fashion शोरूम को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने निशाना बनाया। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना में हमलावर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान शोरूम का शीशा टूट गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप
घटना उस समय हुई जब बाजार में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की घटना के बाद शोरूम मालिक ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

CCTV में कैद हुए हमलावर
पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और चलती बाइक से शोरूम की ओर फायरिंग कर फरार हो गए।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259971

Share this Post