Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

कनाडा में अकाली नेता बंटी रोमाणा की एंट्री रोकी, टोरंटो एयरपोर्ट से लौटाया गया भारत

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उपाध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा में प्रवेश नहीं मिल सका। रोमाणा को टोरंटो एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया और कनाडाई अधिकारियों ने उन्हें वापस भारत लौटने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हें भारत के लिए लौटना पड़ा।

शिकायत के आधार पर रोकी गई एंट्री
बंटी रोमाणा ने बताया कि कनाडा के इमिग्रेशन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में उनके खिलाफ पंजाब में दर्ज विभिन्न मामलों का उल्लेख किया गया था। इनमें मुख्यमंत्री आवास के घेराव और नगर परिषद चुनावों से जुड़े मामलों के साथ-साथ संबंधित अदालतों में चल रही सुनवाई का भी जिक्र किया गया था।

मामलों को बताया राजनीतिक
रोमाणा का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज सभी केस राजनीतिक गतिविधियों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि किसी भी मामले का संबंध आपराधिक गतिविधियों से नहीं है। उनके अनुसार शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि वह कनाडा राजनीतिक उद्देश्य से पहुंचे थे, जबकि कनाडा के नियम ऐसे दौरे की अनुमति नहीं देते।

पंजाब सरकार पर साधा निशाना
कनाडा में एंट्री न मिलने के बाद बंटी रोमाणा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सरकार के इशारे पर करवाई गई है। रोमाणा ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के बीच शिरोमणि अकाली दल को मिल रहे समर्थन से सरकार घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक विरोधियों को दबाने की कोशिश कर रही है और इसका जवाब जनता आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में देगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188774