Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दूध लेने जा रहे मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मानसा में दर्दनाक हादसा

पंजाब के मानसा में मंगलवार शाम आई तेज आंधी एक परिवार के लिए दुखद हादसा बन गई। लल्लूआणा रोड पर लोहे का भारी गेट दीवार समेत गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलशान इंसां के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

दादा के साथ दूध लेने जा रहा था बच्चा
जानकारी के अनुसार, दिलशान अपने दादा के साथ दूध लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक तेज आंधी चलने लगी। स्थिति को देखते हुए दादा ने बच्चे को सड़क के दूसरी ओर सुरक्षित खड़े रहने के लिए कहा। इसी दौरान पास में लगा लोहे का गेट अचानक दीवार समेत भरभराकर गिर गया और उसकी चपेट में दिलशान आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

पांचवीं कक्षा का छात्र था दिलशान
दिलशान स्थानीय स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिवार के अनुसार, वह दो बहनों के बाद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद इलाके के लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। बुधवार को दिलशान का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग शामिल हुए। मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218854

Share this Post