Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की राजनीति गर्माई, भाजपा नेता AAP में शामिल

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, सभी पार्टियां दूसरी पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं आज आप पार्टी ने भाजपा को झटका देते हुए सीनियर नेता को पार्टी में शामिल किया है। दरअसल, जालंधर कैंट के सीनियर बीजेपी नेता जॉर्ज सागर ने आज आप पार्टी का दामन थाम लिया। जॉर्ज सागर को चंडीगढ़ में पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उनके साथ दीपक बाली और राजविंदर कौर थियारा भी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने पर अमन अरोड़ा ने जॉर्ज सागर का स्वागत किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260940

Share this Post