Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में आज सरकारी बस सेवाएं प्रभावित, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का चक्का जाम

भारत इंफो : पंजाब में 10 जून आज से सरकारी बस सेवाएं बड़े स्तर पर प्रभावित होने जा रही हैं। लंबित मांगों को लेकर पनबस के बाद अब पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने भी दोपहर 12 बजे से चक्का जाम करने का फैसला लिया है। इससे राज्यभर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

9 जून से हड़ताल पर हैं पनबस कर्मचारी
पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी पहले ही 9 जून से हड़ताल पर हैं और उन्होंने बसों को काउंटरों से हटा लिया है। अब पंजाब Roadways के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं, जिससे सरकारी बस सेवाएं और अधिक प्रभावित होंगी। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।

हजारों यात्रियों को होगी परेशानी, कई रूट होंगे प्रभावित
हड़ताल के कारण पंजाब के सभी 23 जिलों में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इंटरस्टेट रूट सहित एक हजार से अधिक बस रूट प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि लोगों को परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं सरकार की ओर से कर्मचारियों से बातचीत कर आंदोलन टालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आधे से ज्यादा सरकारी बसें सड़कों से हो सकती हैं गायब
राज्य में करीब 3 हजार PRTC और 1600 पनबस की बसें संचालित होती हैं। इन्हें चलाने के लिए लगभग 5500 कॉन्ट्रैक्ट और 4500 रेगुलर कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में यदि कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी पूरी तरह से काम बंद कर देते हैं तो आधे से अधिक सरकारी बसें सड़कों पर नहीं उतर पाएंगी, जिससे परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218854

Share this Post