Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाबभर में पनबस कर्मियों की हड़ताल शुरू, PRTC कर्मचारी भी करेंगे आंदोलन

पंजाब में पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर से राज्यव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता चुना है।

पक्का करने और किलोमीटर स्कीम को लेकर नाराजगी
जालंधर डिपो-1 के प्रधान विक्रम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में किलोमीटर स्कीम को लेकर स्पष्ट नीति, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना और अन्य लंबित मुद्दों का समाधान शामिल है। उनका आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने कहा पनबस कर्मचारियों के समर्थन में PRTC के कच्चे कर्मचारी भी बुधवार दोपहर 12 बजे से हड़ताल शुरू करेंगे। आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा और इसकी पूर्व सूचना विभाग को पहले ही दी जा चुकी है।

वोल्वो बसों के शुभारंभ के बाद बढ़ा रोष
कर्मचारियों ने हाल ही में वित्त मंत्री द्वारा नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाए जाने पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों और सरकारी बस बेड़े को मजबूत करने पर ध्यान देती तो हड़ताल को टाला जा सकता था। कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें पिछले साढ़े चार वर्षों से नियमित किए जाने का इंतजार है, जबकि इस संबंध में कई बार आश्वासन दिए जा चुके हैं।

11 जून को CM आवास घेरने की चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 11 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा भी की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218740

Share this Post