Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

PoK में बवाल, प्रदर्शन के दौरान 11 लोगों की जान गई

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) और क्षेत्रीय सरकार के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मृतकों में नागरिक और पुलिसकर्मी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंसा में जान गंवाने वालों में 7 नागरिक और 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं 23 सुरक्षाकर्मी और करीब 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हिंसा के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

12 आरक्षित सीटों को लेकर चल रहा आंदोलन
यह विवाद विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को लेकर है। ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए निर्धारित हैं, जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे। JAAC इन सीटों को समाप्त करने की मांग कर रहा है और इसी मुद्दे को लेकर लंबे समय से आंदोलन चला रहा है। संगठन का आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था क्षेत्र की राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रणाली को प्रभावित करती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post