Tue, 09 Jun 2026

पंजाब की सियासत में नया मोड़, मनप्रीत अयाली वारिस पंजाब दे के साथ

लुधियाना के दाखा विधानसभा हलके से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने मंगलवार को अकाली दल वारिस पंजाब दे की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा साहिब थड़ा साहिब पाठशाही छठी में अरदास की और उसके बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन की।

पंथक ताकतों को एक मंच पर लाना मुख्य उद्देश्य
पार्टी में शामिल होने के बाद बातचीत करते हुए अयाली ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य पंजाब और पंथक विचारधारा से जुड़ी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और संगठनों को एक साझा मंच पर लाना है। उनका मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में पंथक ताकतों की एकजुटता बेहद जरूरी है, ताकि पंजाब और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके।

लंबे समय से पंथक एकता के पक्षधर
अयाली ने कहा कि वह हमेशा से पंथक एकता के समर्थक रहे हैं और आगे भी इसी दिशा में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अलग-अलग पंथक दल और संगठन अपने मतभेदों को भुलाकर एकजुट होंगे, जिससे पंजाब के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी की जा सके।


70

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 165802