Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 11 जून से मौसम बदलने के संकेत

पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने सोमवार को राज्य के 8 जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है।

फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और संगरूर में लू चलने की संभावना जताई गई है। ये जिले राजस्थान की सीमा से सटे होने के कारण गर्म हवाओं के प्रभाव में रहेंगे। मौसम विभाग ने पठानकोट जिले के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की है। यहां 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

10 जून तक गर्मी का असर, 11 जून से राहत के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हीटवेव जैसी परिस्थितियां 10 जून तक बनी रह सकती हैं। इसके बाद 11 जून से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

जून के अंत तक पंजाब पहुंच सकता है मानसून
देश के कई हिस्सों में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, पंजाब में मानसून 30 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। इसके बाद मध्य पंजाब के जिलों जैसे लुधियाना और जालंधर में 5 जुलाई के आसपास तथा उत्तरी पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे क्षेत्रों में 8 जुलाई तक मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post